46500 पदों पर होने वाली अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 लेवल-1 एवं लेवल-2 का परीक्षा कैलेंडर जारी, CET-1 एवं CET-2 की परीक्षा तिथि भी घोषित

प्रदेश में 46500 पदों पर होने वाली अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 लेवल-1 एवं लेवल-2 का संभावित परीक्षा कैलेंडर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी कर दिया है। अध्यापक भर्ती की तैयारी कर रहें अभ्यर्थियों को बता देते हैं कि यह परीक्षा अब 4 एवं 5 फरवरी 2023 को आयोजित करवाई जाएगी। अध्यापक भर्ती पहले जनवरी महीने में प्रस्तावित थी लेकिन अब यह परीक्षा फरवरी 2023 में राजस्थान कर्मचारी चयन द्वारा आयोजित करवाई जायेगी।

अध्यापक भर्ती-2022 से सम्बंधित Official नोटिफिकेशन परीक्षार्थी निम्न लिंक में देखें।


इसके अलावा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET-1 सामान पात्रता परीक्षा-2022 (Graduation Level) एवं CET-2 समान पात्रता परीक्षा-2022 (Senior Secondary Level) की संभावित परीक्षा तिथि भी जारी कर दी। CET-1 की परीक्षा 6,7,8 एवं 9 जनवरी 2023 एवं CET-2 की परीक्षा 18,19,25 एवं 26 फरवरी 2023 को आयोजित होगी। इन परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जावेगा।