PRASHAST App 2.0: समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों के शिक्षकों हेतु 10 ट्यूटोरियल वीडियो देखना अनिवार्य, देखें पूरी प्रक्रिया

UDISE+ पोर्टल से जुड़े सभी राजकीय, अनुदानित, निजी एवं अन्य विद्यालयों (Government / Govt. Aided / Private / Others) के संस्थाप्रधानों तथा समस्त शिक्षकों को PRASHAST App 2.0 पर 10 ट्यूटोरियल वीडियो देखना अनिवार्य किया गया है।

​🔗 आधिकारिक डाउनलोड एवं वेब पोर्टल लिंक:

वीडियो देखने एवं लॉगिन की चरणबद्ध प्रक्रिया (Step-by-Step Guide):

  1. ​सबसे पहले ऊपर दिए गए लिंक से PRASHAST App डाउनलोड करें या वेब पोर्टल ओपन करें।
  2. ​ऐप की मुख्य स्क्रीन (होम पेज) पर दिए गए "PRASHAST Tutorial ▶" विकल्प पर क्लिक करें।
  3. ​संस्थाप्रधान एवं शिक्षक अपने विद्यालय के UDISE+ कोड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन/प्रविष्टि करेंगे।
  4. ​वहाँ उपलब्ध PRASHAST Teachers Tutorial Module - User Guide के कुल 10 वीडियो (हिंदी या अंग्रेजी माध्यम) को क्रमबद्ध पूरा देखें।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:

  • अनिवार्यता: यह प्रक्रिया UDISE+ से जुड़े समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों के प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य है।
  • ऐप का उद्देश्य: शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) एवं NCERT द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों / दिव्यांग विद्यार्थियों (CwSN) की प्रारंभिक पहचान और स्क्रीनिंग हेतु PRASHAST App 2.0 विकसित किया गया है।

​📌 विशेष नोट: समस्त संस्थाप्रधान अपने विद्यालय के सभी शिक्षकों का UDISE+ डेटा सत्यापित करते हुए इन 10 वीडियो को समय पर पूर्ण देखा जाना सुनिश्चित कराएं।