राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल-2023 के लिए यहाँ से करें खिलाड़ी एवं टीम रजिस्ट्रेशन


राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल-2023 के लिए खिलाड़ी एवं टीम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन हेतु Official लिंक

https://rajolympic.rajasthan.gov.in/

खिलाड़ियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कोई भी आधार अथवा जनआधार कार्ड का विवरण डालकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। सभी आयु वर्ग के लिए 7 खेलों के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए कब्बडी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो (महिला वर्ग) शूटिंगबॉल (पुरूष वर्ग), रस्साकशी (महिला वर्ग) जबकि शहरी क्षेत्र के लिए कब्बडी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल (पुरूष वर्ग), खो-खो (महिला वर्ग), बास्केटबॉल, एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर) के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

ग्रामीण ओलम्पिक खेल में ग्राम पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 4 दिन, ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 5 दिन, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 3 दिन व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 4 दिन चलेगी जबकि शहरी ओलम्पिक खेल में नगर पालिका/नगर परिषद/नगर निगम स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 6 दिन, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 3 दिन एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 4 दिन चलेगी।


राजीव गाँधी ग्रामीण एवं शहरी खेलों के आयोजन हेतु निम्न आयोजना समितियों का गठन किया गया है।

ग्राम पंचायत स्तर पर समिति- 

( 1 ) सरपंच ग्राम पंचायत- संयोजक
( 2 ) प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक राजकीय विद्यालय- सदस्य
( 3 ) ग्राम सचिव ग्राम पंचायत- सदस्य
( 4 ) पटवारी ग्राम पंचायत- सदस्य
( 5 ) शारीरिक शिक्षक- सदस्य

ब्लॉक स्तर पर समिति-

( 1 ) उपखण्ड अधिकारी- संयोजक
( 2 ) उप पुलिस अधीक्षक- सदस्य
( 3 ) ब्लॉक विकास अधिकारी पंचायत समिति- सदस्य
( 4 ) ब्लॉक शिक्षा अधिकारी- सदस्य
( 5 ) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधि- सदस्य
( 6 ) जिला खेल अधिकारी का प्रतिनिधि- सदस्य
( 7 ) शारीरिक शिक्षक- सदस्य

नगर पालिका/नगर परिषद/नगर निगम स्तर पर समिति-

( 1 ) जिला कलेक्टर/उपखण्ड अधिकारी- संयोजक
( 2 ) EO नगर पालिका/CEO- सदस्य
( 3 ) उप पुलिस अधीक्षक- सदस्य
( 4 ) ब्लॉक शिक्षा अधिकारी/CDEO- सदस्य
( 5 ) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधि- सदस्य
( 6 ) जिला खेल अधिकारी का प्रतिनिधि- सदस्य