REET 2021 : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, रीट लेवल-2 की परीक्षा निरस्त, अब कुल 62 हजार पदों पर होगी शिक्षक भर्ती


जयपुर | REET 2021 पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने REET लेवल-2 की परीक्षा रद्द करने का निर्णय किया है। आपकों बता देते हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि REET लेवल-2 की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय किया गया है। अभ्यर्थियों को बता देते हैं कि लेवल-1 की परीक्षा रद्द नहीं होगी। लेवल-1 की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री गहलोत ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब प्रदेश में लेवल-1 व लेवल-2 में कुल 62 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती होगी। शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या 32 हजार से बढ़ाकर 62 हजार किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि REET लेवल-2 की परीक्षा अब नए सिरे से करवाई जाएगी। परीक्षा अब दो चरणों में होगी। पहले एलिजिबिलिटी टेस्ट होगा और उसके बाद भर्ती परीक्षा होगी।